Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रायपुर बिलासपुर दुर्ग और सरगुजा संभाग में आज बारिश के आसार
raipur, Chances of rain , Durg and Surguja divisions

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में आज शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। गुरूवार शाम से मौसम ने करवट ली। रायपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है । दुर्ग के कई इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

 

मौसम विभाग के अनुसारआगामी 5 दिनों तक प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।

 

राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। शाम तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम में समुद्र तल से 0.5 और 5.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

MadhyaBharat 28 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.