Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हॉक फोर्स के 28 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
bhopal, Out of turn promotion ,two Naxalites

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में आयोजित एक समारोह में लांजी क्षेत्र अंतर्गत केराझेरी के जंगल में दो कुख्यात नक्सलियों को मारने वाले 28 जवानों (हॉकफोर्स और जिला पुलिस बल) को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। इन जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देकर 43 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों को एक अप्रैल को मार गिराया था।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे बालाघाट के पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर पहुंचे। यहां से सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री को बालाघाट पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मंच पर स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस लाइन में समारोह स्थल पहुंच कर हॉकफोर्स के जांबाज सिपाहियों का आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया।

कार्यक्रम में मंच पर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी, राजकुमार कर्राहे, मधु भगत, विवेक पटेल, पूर्व विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, भगत नेताम, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुठभेड़ की कार्रवाई में शामिल रहे

 

एएसपी हॉकफोर्स देवेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हॉकफोर्स के 28 जवानों और पुलिस अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया। ये जवान व अधिकारी एक अप्रैल 2024 को लांजी के पितकोना केरझिरी के जंगल क्षेत्र में हुई नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहे। मुठभेड़ में 25 जवानों व अधिकारियों की टीम ने 43 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया था। इसमें दो हार्डकोर नक्सली डिवीजन कमांडर रैंक की महिला नक्सली साजंती उर्फ क्रांति व एसीएम रघु उर्फ शेरसिंह को मार गिराने में सफलता मिली थी। मुठभेड़ में 25 जवान और पुलिस अधिकारी तथा इससे पूर्व बोरवन-सिरका बालाघाट, जामसेहरा बालाघाट और मंडला के लालपुर में हुई पुलिस व नक्सल के बीच हुई मुठभेड़ में सफलता पाने वाले दो जिला बल व एक हॉकफोर्स के जवानों का क्रम से पूर्व पदोन्नति की।

MadhyaBharat 29 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.