Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नमक से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा
ashoknagar,  container filled with salt, overturned

अशोकनगर। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अशोकनगर में शनिवार को नमक से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्रायवर और क्लीनर दोनों कैबिन में फंसकर घायल हो गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच शुरू की।

 

जानकारी अनुसार कंटेनर क्रमांक आरजे 05 जीसी 0771 राजस्थान के जयपुर से नमक के कट्टे भर कर सागर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही कंटेनर मुंगावली-चंदेरी नेशनल हाईवे- पर भगतजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। वह अनिंयत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर को चोटें आई हैं। कंटेनर के पलटने से उसमें भरा सामान खेत में फैल गया। लोगों ने कंटेनर में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कंटेनर ओवरलोड होने की वजह से पलटा है। पलटते ही कंटेनर बीच से टूट गया। कंटेनर में सवार ड्राइवर और क्लीनर फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat 29 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.