Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी
bhopal,  Raja Bhoj Airport, receives bomb threat

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह पिछले दो माह में चौथी बार है, जब एयरपोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। एयरपोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है।

 

 

गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विशाल शर्मा ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीती रात करीब साढ़े 12 बजे ई-मेल के माध्यम से एयरपोर्ट का बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज आया था। इसके बाद बम स्क्वायड दल ने एयरपोर्ट पर खोजी अभियान चलाया, लेकिन बम की खबर अफवाह निकली। अब ई-मेल में किन-किन शहरों को धमकी भरा मेल किया गया है, पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही हैं।

 

 

एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सीआईएसएफ ने तुरंत एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और यात्रियों की भी चेकिंग की। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।

 

 

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ज्यादातर मामलों में ये धमकियां फर्जी साबित हुई हैं। भोपाल एयरपोर्ट को बीते दो माह में चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अप्रैल में भी धमकी भरा मेल मिलने पर हड़कंप मच गया था। उसके बाद मई अज्ञात व्यक्ति ने मेल के माध्यम से हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी थी। अब जून के प्रथम सप्ताह के बाद फिर धमकी भरा ई-मेल मिला है। पुलिस ने फिर से प्रकरण दर्ज किया है।

MadhyaBharat 30 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.