Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार की कर रही समीक्षा : दीपक बैज
raipur, Congress is reviewing ,Deepak Baij

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर समीक्षा बैठक कर रही है। दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में फैक्ट फाइंडिंग टीम छत्तीसगढ़ पहुंची है, जो लगातार समीक्षा कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि टीम रायपुर व बिलासपुर के बाद आज कांकेर जा रही है, जहां बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा होगी। सोमवार को दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा होगी।

दीपक बैज ने इसके साथ मीडिया के समक्ष सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मॉब लिंचिंग वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बृजमोहन और सरकार के बयान में अंतर है। सरकार ठीक-ठाक नहीं चल रही है. अपराध पर लगाम नहीं है। आरंग की घटना हत्या है, आत्महत्या नहीं है। बृजमोहन के बयान से यह स्पष्ट होता है। सरकार क्या छुपाना चाहती है, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह हत्या है या आत्महत्या है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। भाजपा सरकार चला नहीं चला पा रही है। सरकार अपनी असफलता और घटनाओं को छुपा रही है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार बुरी तरीके से डर गई है। इनडायरेक्ट चुनाव होते तो भाजपा सरकार चुनाव हार जाएगी। हम लोग नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर चुके हैं। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

MadhyaBharat 30 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.