Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दंतैल हाथी ने मकान व फसलों को किया बरबाद
raigarh, Tusk elephant ,created havoc

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक जारी है। शनिवार रात हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को तोड़ते हुए घर के अंदर रखे चावल को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव जुनवानी में अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों रामलाल वल्द दिलधर कुजूर जुनवानी एवं पंचराम वल्द घासीराम खलखो जुनवानी के मकानों को नुकसान पहुंचाते हुए घर में रखे हुए 80 किलो से अधिक चावल को भी चट कर दिया है। देर रात अचानक हाथी के आमद से किसी तरह लोगों की जान बाल बाल बची।

 

 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात बंगुरसिया गांव में एक हाथी ने दो मकानों को ढहाने के अलावा गांव के ही पांच किसान करूणा सागर, परदेशी साहू, विदेशी साहू, मंगलू साहू, ननकी साहू के फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के द्वारा फसल नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

क्षेत्र में 15 से अधिक हाथी कर रहे विचरण

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही हाथी के बंगुरसिया गांव में भी एक मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर घर के अंदर रखे करीब 3 बोरी चावल को भी चट कर दिया था। हाथी के द्वारा एक के बाद एक इस तरह मकानों को नुकसान पहुचाये जाने से अब गांव के ग्रामीण दहशत के साये में रतजगा करने पर मजबूर होने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के जंगलों में 15 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं।

 

वन विभाग की टीम मौके पर

बहरहाल बीती रात हाथी के द्वारा 2 मकानों को नुकसान पहंुचाये जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ गांव के ग्रामीणों को जंगल में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल की तरफ नही जाने की सलाह दी जा रही है।

MadhyaBharat 30 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.