Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरफ्त से बाहर
bhopal,  bomb Raja Bhoj airport, custody

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट लगातार विदेशी ताकतों के निशाने पर है, एक बार फिर इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जबकि इससे पहले भी तीन बार पिछले छह माह में इस तरह के मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी के ई-मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने को लेकर भेजे गए हैं। ऐसे में बॉम्ब थ्रेट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से कहीं अधिक सतर्क मोड में नजर आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब घटना को 24 घण्टे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आरोपितों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

 

इससे पहले इसी साल अप्रैल में भी भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी धमकी भरा मेल मिलने पर बॉम्ब थ्रेट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अत्यधिक सक्रिय दिखाई दी थीं। उसके बाद मई में एक मेल आया था, जिसमें कि एक अज्ञात व्यक्ति हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी थी। फिर जून के प्रथम सप्ताह के इस प्रकार का ई-मेल मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भेजा गया और अब यह धमकी भरा मेल 28 जून की देर रात को भेजा गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि यह मेल शुक्रवार और शनिवार को देर रात आया था, जिसके बाद इस संबंध में राजा भोज एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी। गांधीनगर पुलिस भी तुरंत यह पता लगाने के लिए सक्रिय हुई कि आखिर कौन है जिसके यहां से ये ई मेल भेजा गया है।

सुरक्षा अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया था कि शनिवार रात तकरीबन साढ़े बारह बजे अज्ञात ई-मेल आईडी से उन्हें मेल आया, जिसमें एयरपोर्ट का बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उसके बाद हकरत में आए बम स्क्वायड दल ने एयरपोर्ट पर खोजी अभियान चलाते हुए पूरी छानबीन की लेकिन यह खबर पूरी तरह से झूठी साबित हुई, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर एवं अलर्ट है। वहीं, मामले में पुलिस की सायबर शाखा एवं अन्य शाखाओं ने आरोपितों को पकड़ने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जानकारी में आया है कि अभी पुलिस की अपराधी को पकड़ने की खोज चल रही है। रविवार तक इस संबंध में कोई ठोस कामयाबी पुलिस को नहीं मिल पाई थी।

MadhyaBharat 30 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.