Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र विधानसभा में राहुल गांधी के बयान पर जोरदार हंगामा
bhopal, Huge uproar , MP Assembly

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में राहुल गांधी के बयान पर जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी हाय हाय के नारे लगाए हैं। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

 

ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायक सीता शरण शर्मा ने राहुल गांधी के बयान को आम मर्यादित बताते हुए हिंदू धर्म का अपमान करार दिया। इसके बाद ही कांग्रेस ने हंगामा किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के द्वारा उनके बयान को झूठा तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसी बात पर भाजपा और कांग्रेस के सदस्य आपस में बहस करने लगे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस हाय-हाय राहुल गांधी हाय-हाय के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने मांग की राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी मांगे। बढ़ते हंगामा को देखकर कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा का बहिर्गमन कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने हंगामा बढ़ता देखकर सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

 

भाजपा विधायक सीतासरन शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पूरे बहुसंख्यक समाज का अपमान किया है। माफी सिर्फ राहुल को नहीं पूरी कांग्रेस को मांगनी चाहिए। संविधान की किताब हाथ में लेकर हिलाने से कुछ नहीं होता। इसका ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं महू विधायक उषा ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी के मामले में कल संसद में तय हो गया है कि उनको माफी मांगनी पड़ेगी। राहुल ने बेबुनियाद बात कही है।

 

 

इध भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, फिरोज खान के पोते और इटेलियन मां के बेटे राहुल गांधी आज तक समझ नहीं पाए कि हिंदू धर्म क्या है। राहुल ने हिंदुओं का अपमान किया है। उनको माफी मांगनी पड़ेगी। हिंदू उनका खुलकर विरोध करेगा और पुतला बनाकर गंदे नाले में डाला जाएगा। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जिन शब्दों का चयन किया है वह निंदनीय है। राहुल गांधी को बताना पड़ेगा कि वह हिंदू है या नहीं।

MadhyaBharat 2 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.