Since: 23-09-2009
भोपाल। संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुत्व पर दिये बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा राहुल पर चौतरफा हमला बोल रही है और उनके बयान की निंदा कर रही है। इस बीच मप्र की पूर्व सीएम और भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर हमला बोला है।
उमा भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हिंदू या तो हिंसा के शिकार हुए हैं या हिंसा का सामना किया है। कल संसद में राहुल गांधी जी का व्यवहार एवं भाषण विपक्ष के नेता की तरह नहीं, किसी कॉलेज के उच्छृंखल छात्र नेता की तरह था। राहुल को याद रखना होगा कि वह दुर्भाग्य से विपक्ष के नेता चुन लिए गए हैं। दूसरा वह अब युवा नहीं है बल्कि 50 साल से ज्यादा के अधेड़ हैं। उमा भारती ने आगे कहा राहुल जी अपना पद, अपना देश और अपनी उम्र का कुछ तो ख्याल रखिए, पूरे देशवासियों के साथ मैं भी आपकी भर्त्सना करती हूं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |