Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
'शहर सरकार' का 3353 करोड़ रुपए का बजट पेश
bhopal, City government

भोपाल। राजधानी भोपाल की महापौर मालती राय ने मंगलवार को 'शहर सरकार' का 3353 करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है। इस बजट में प्रॉपर्टी, पानी और मनोरंजन पर टैक्स न बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नगर निगम भोपाल के वित्तीय वर्ष की अनुमानित आय 3353 करोड़ 16 हजार रुपए रहेगी। वहीं, शहर सरकार के बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने महापौर को घेरा।

 

 

भोपाल 'शहर सरकार' का 3353 करोड़ रुपए का बजट मंगलवार को विपक्ष के शोर शराबे के बीच पेश कर दिया गया। महापौर मालती राय ने शहर के बजट में टैक्स की बढ़ोत्तरी को लेकर अपना फैसला वापस लेते हुए नागरिकों को राहत दी है। इसके साथ ही सरकार के इस बजट में आय और व्यय बराबर रहने का अनुमान है। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम की अनुमानित आय 3353 करोड़ 16 हजार रुपए रहेगी और अनुमानित व्यय भी इतना ही रहेगा। बजट में वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 25 लाख रुपए के मान से 21 करोड़ 25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही संपत्ति कर की 50 प्रतिशत की राशि भी वार्डों के विकास कार्यों पर खर्च होगी। वहीं, बजट में निगम अध्यक्ष निधि को दो करोड़ रुपए रखने का प्रावधान भी किया गया है। पिछली बार भी इतनी ही राशि थी। महापौर के लिए यह राशि 5 करोड़ रुपए है।

 

 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि बजट में कुछ भी नया नहीं है। पिछले साल के बजट के बिंदुओं के नंबर बदले गए हैं। महापौर ने पिछले बजट और अंतरिम बजट का हिसाब नहीं दिया। जो 700 करोड़ रुपए लैप्स हुए हैं। बजट में उसका जिक्र तक नहीं किया।

MadhyaBharat 2 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.