Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महिला सहित दो हार्डकोर माओवादी ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Two hardcore Maoists including, woman surrendered

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में आज मंगलवार को सक्रिय पांच-पांच लाख रुपये के एक महिला माओवादी सहित दो हार्डकोर माओवादी ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नीयद नेल्ला नार ’’ योजना से प्रभावित होकर कोंटा एरिया कमेटी की नक्सली 05 लाख रूपये ईनामी सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता स्व. हुंगा (25 वर्ष) जो कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, एर्राबोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा एवं महिला नक्सली 05 लाख रूपये ईनामी सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला पति कमलेश (32 वर्ष ) कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या, पोलमपल्ली एलओएस कमाण्डर, सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, निवासी करीगुड़म थाना चिंतागुफा जिला सुकमा के द्वारा मंगलवार को को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल, डीआरजी सुकमा एवं 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के सूचना शाखा का विशेष योगदान था। आत्मसमर्पित महिला माओवादी लगभग 22-23 वर्ष एवं पुरूष माओवादी लगभग 14-15 वर्षाें तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी माओवादी घटनाओं शामिल थे।

MadhyaBharat 2 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.