Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
अबूझमाड़ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर
narayanpur, 5 Naxalites killed , Abujhmad encounter

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ के जंगल में मंगलवार सुबह हुई शुरू हुई मुठभेड़ देर शाम तक जारी रही। पूरी रात जवान जंगल में ही मौजूद रहे और बुधवार सुबह से सर्चिंग की गई। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से मारे गये नक्सलियों के हथियार एवं नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।

आईजी ने मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना जताई है। 5 नक्सलियों के मारे जाने की पुुष्टि करते हुए उन्होंने बतााया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। आज जवानों की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक संयुक्त अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ एवं आईटीबीपी के हजारों जवान 30 जून को रवाना होकर नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ के जंगल में पहुंचे। मंगलवार सुबह नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद से ही दोनों ओर से देर शाम तक चली मुठभेड़ के बाद फायरिंग बंद हो गई। पूरी रात जवान जंगल में ही मौजूद रहे और बुधवार सुबह से सर्चिंग शुरू की गई। इस दौरान जवानों को 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

इससे पूर्व 2 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान नितिश एक्का शहीद हो गए थे। मंगलवार को हुई मुठभेड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जनवरी से अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 138 नक्सली मारे जा चुके हैं। नारायणपुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में 136 नक्सली मारे गए हैं, जबकि रायपुर संभाग के अंतर्गत धमतरी जिले में दो अन्य मारे गए हैं।

MadhyaBharat 3 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.