Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के साथ हुआ अन्याय : चंद्रेशखर आजाद
raipur, Injustice happened , Satnami community

रायपुर। भीम आर्मी के मुखिया और नगीना लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण आज(गुरुवार ) छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उसके बाद सारंगगढ़- बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।

 

रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। सतनामी समाज को टारगेट किया गया है। बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता। लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है। सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता।

 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे। घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं। सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई। लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हुई, सरकार को जवाब देना होगा।

पिछले दिनों बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के बाद उन्होंने सरकार के कार्यशैली की आलोचना की थी और इस मामले में सतनामी समाज का खुलकर समर्थन किया था।

MadhyaBharat 4 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.