Since: 23-09-2009
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूज्य गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज की महाराष्ट्र के जालना में बुधवार को हुई समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि दिगंबर महामुनि संघ नायक, बुंदेलखंड के प्रथम जैन गणाचार्य श्री 108 आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज समाधिस्थ हो गए हैं। विराग सागर जी महाराज के मंगलमय विचार और लोकहितकारी जीवन सर्वदा मानवता के कल्याण के दिव्य प्रकाश पुंज को देदीप्यमान रखेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पूज्य सागर जी का जन्म मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पथरिया में हुआ था। गणाचार्य विराग सागर जी की समाधि देश के संपूर्ण जैन समाज के साथ ही मध्यप्रदेश वासियों के लिए भी गहरा आघात है। संतों, मुनियों की शिक्षाएं सदैव समाज के लिए उपयोगी होती हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |