Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा में किया चुनाव प्रचार
bhopal,Jitu Patwari ,Amarwada

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में पूरे जोश के साथ कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह के पक्ष में ग्राम ढाबा से अपने रोड शो की शुरुआत की। ग्राम सुखारी, हिंगपानी, छुहादेही, छुई, सहकारी चंदनगांव, चिखलीकला, पौनार, सुकरूटोला, बिनेकीढाना, मरका वाडा, लिंगपानी, उमरिया, खिरेटी, बडेला, खामी, सालीवाड़ा आदि गांवों में सघन जनसंपर्क करने के बाद पटवारी अमरवाड़ा पहुंचे जहां कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।

जीतू पटवारी ने रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा की जनता ने 4 महीने पहले 5 साल के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कमलेश शाह को चुना था लेकिन अपने भ्रष्टाचार के कारनामों से बचने के लिए और खुद के निजी स्वार्थ को देखते हुए उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली और आज वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने आ गए, उन्होंने न केवल 3-3 बार टिकट देने वाली कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया, बल्कि अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ भी विश्वास घात किया है। आज अमरवाड़ा क्षेत्र की जनता के सामने बड़ा मौका है, एक धोखेबाज स्वार्थी और अहंकारी को सबक सिखाने का।

पटवारी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन शाह आंचलकुंड दरबार वाले हैं, जिनके पूर्वजों की चार पीढ़ियां निस्वार्थ भाव से जनसेवा में लगी हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रत्याशी हैं जो जनता से मिलना नहीं चाहते घर बैठे महल से राजनीति चलाना चाहते हैं और जिनकी राजनीति स्वार्थ से शुरू होकर भ्रष्टाचार पर खत्म होती है। भाजपा ने प्रदेश की जनता से तमाम वादे किए और सरकार बनने के बाद उन वादों से मुकर गई।

MadhyaBharat 5 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.