Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की डिजिटल बैठक 7 जुलाई को
bhopal, Digital meeting ,BJP State Working Committee

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित किया एवं आगामी 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाली पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक की जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। वहीं, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटें जीती हैं और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। दोनों ही चुनावों में भाजपा को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देंगे।

केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों का होगा सम्मान, आएंगे प्रस्ताव

 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए सबनानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों एवं नव निर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा। इस बैठक में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने तथा मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से संगठन के स्तर पर काम किया गया, उसका विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार तथा पार्टी संगठन के कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी।

 

डिजिटल होगी कार्यसमिति की बैठक

 

श्री सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में नवाचार की परंपरा रही है। इसी के अनुरूप प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी अधिकांश कामकाज डिजिटल तकनीक पर ही आधारित होगा। बैठक के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन डिजिटली होगा। इसके अलावा बैठक में जो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाएंगे, पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी, वो भी डिजिटल ही होंगे।

 

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में होगी बैठक

 

भगवानदास सबनानी ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।

 

पहली बार शामिल होंगे मंडल अध्यक्ष

 

सबनानी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, समस्त विधायक, पार्टी के महापौर, सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक बैठक में भाग लेंगे।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, मीडिया पेनालिस्ट गुंजन चौकसे, शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 5 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.