Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीएम डॉ यादव ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत
bhopal, CM Dr Yadav ,tree mother

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में आंवले का पौधा लगाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में प्रदेश के हर नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। वृक्ष की वेदों में महत्ता गई है। दस कुंओं के बराबर एक बावड़ी, दस पौधे बराबर एक बावड़ी, दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष की मान्यता है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आव्हान किया था। आज पूरा देश, प्रत्येक नागरिक एक पेड़ मां के नाम लगा रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को रेखांकित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने का निर्णय किया है। उसी सिलसिले में आज अलग-अलग जिलों में ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्हाेंने कहा हमारी संस्कृति में पेड़ में, पत्ते में भावना जुड़ी है। देश का 35 प्रतिशत वन हमारे यहां है। साढ़े पांच करोड़ पौधे इस साल वन विभाग के साथ मिलकर लगाने जा रहे हैं। 12 लाख भोपाल में और इंदौर 51 लाख पौधे लगेंगे। जबलपुर में 12 लाख पौधे लगने वाले हैं। यह संकल्प सभी के सहयोग से पूरा होगा। इंदौर में 14 जुलाई तक 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

 

इस दौरान डॉ यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भी सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबको स्मरण करना चाहिए, एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने अपने जीवन काल में भारत के मुकुटमणि जम्मू कश्मीर में जो भूमिका निभाई उसे कोई भूलेगा नहीं। ऐसे समय पर हम अपने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी को भी स्मरण करना चाहूंगा।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी,महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष बीजेपी सुमित पचौरी सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग और स्कूली छात्र उपस्थित थे।

MadhyaBharat 6 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.