Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शाजापुर में स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलटा
shajapur, Magic vehicle, school children overturns

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन पलट गई। हादसे में 7 बच्चों समेत ड्राइवर घायल हो गए। सभी को अकोदिया के निजी अस्पताल लाया गया। ड्राइवर और एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें शुजालपुर रेफर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार अनुसार शारदा कांवेंट स्कूल का एक मैजिक वाहन शनिवार सुबह ग्राम अजनई, कोहलिया और चापडिया के बच्चों को लेकर आ रहा था। इस दौरान शुजालपुर रोड पर वेयरहाउस के पास बच्चों से भरा मैजिक वाहन गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सात बच्चे घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अकोदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली वाहन में करीब 17 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी। घटना में ड्राइवर को भी चोट आई है। स्कूली बच्चों से भरे मैजिक वाहन के पलटने की सूचना मिलते ही शुजालपुर एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे, एसडीओपी ने घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों के परिजनों से चर्चा करते हुए स्कूली वाहन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही।

MadhyaBharat 6 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.