Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति विधानसभा सत्र के पहले : मुख्यमंत्री
raipur,Appointment of Parliamentary , Chief Minister

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तुरंत संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने की मांग की है। भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात वहां पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हुई ,जहां चर्चा के दौरान उन्होंने यह मांग रखी। मुख्यमंत्री ने बघेल ने को बताया कि संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति विधानसभा सत्र के पहले हो जाएगी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि हम भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में रायपुर में पिछले 10 साल से यहां आ रहे हैं। विभार जी हमेशा यहां निमंत्रण देते हैं। पिछली बार भी मेरे साथ डॉ. रमन सिंह और राज्यपाल भी रहे . भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हम सबको मिलता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बारिश कम है। हम सभी भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि रथ यात्रा के बाद पानी गिरे।फसल बढ़िया हो। बिजली कटौती को लेकर पूरे प्रदेश में 8 जुलाई से कांग्रेस के महा आंदोलन पर भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली दर में लगातार वृद्धि हो गई है। बिजली की लगातार कटौती हो रही है, किसान परेशान हैं, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रधानमंत्री की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू से करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उसको चाटुकारिता करनी है।नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है. सिंधिया जी अभी-अभी गए हैं, तो तारीफ करना लाजमी है। किसी भी कार्यकाल के पूरे कार्यकाल की तुलना नहीं की जा सकती है। आजादी के निर्माण कार्य उस समय जो नींव के पत्थर रखें, वह आज आईआईटी हो, आईआईएम हो, सारी चीज उसे समय नेहरू जी ने स्थापित किया है।नेहरू जी जब 500 सीट नहीं थी, तब भी 350 सीट जीत कर आते थे। तीनों कार्यकाल में यह उसे आंकड़े को शुरू भी नहीं पाए हैं। लोकप्रियता के मामले में भी मुकाबला नहीं। वह सब को लेकर चलते थे।

MadhyaBharat 7 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.