Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खड़े कंटेनर से टकराई कार एक महिला सहित तीन की मौत दो घायल
Rajgarh, Car collides , two injured

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पचोर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ग्राम सरेड़ी जोड़ के समीप अयोध्या से महाराष्ट्र जा रही तेज रफ्तार हेक्टर कार खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एक महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई ! वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की है।

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम सरेड़ी जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच 45ए 1489 ने रोड़ पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में अत्तार रमिला (30) साल, हमजीखान (35) साल, भगवान पंवार (32) साल निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं दिलावर और अनिल पाटिल गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

बताया गया कि कार में सवार लोग अयोध्या से महाराष्ट्र जा रहे थे तभी सरेड़ी गांव के समीप हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है ।

 

 

MadhyaBharat 8 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.