Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
घर में बनी पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव
sehore, Dead bodies , two brothers

सीहाेर। सीहाेर जिले के इछावर में मंगलवार सुबह घर में बनी पानी की टंकी में दाे सगे भाईयाें के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

 

जानकारी के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कलां निवासी 28 वर्षीय राहुल जायसवाल और 25 वर्षीय गोलू जायसवाल पुत्र विष्णु जायसवाल के शव घर के ही पानी के टैंक में मिले। दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे।

 

 

रोज सुबह वो दुकान खोलते थे। लेकिन जब मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तो उनके दाे अन्य भाई पंकज और नरेंद्र ने उनकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर राहुल और गोलू देर रात करीब 3 बजे घर में ही बने पानी के टैंक में घुसते दिखे लेकिन बाहर नहीं आए। पंकज और नरेंद्र तुरंत टैंक के पास गए। झांका तो दाेनाें की लाशें दिखीं। यह देख उन्होंने आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके ने पहुंच मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस टैंक से 8 कैन में रखा करीब पांच सौ लीटर पेट्रोल भी बरामद किया है। आशंका है कि पेट्रोल से बनी गैस की वजह से दोनों भाइयों का दम घुट गया। मामले की जांच के लिए राजस्व विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंची है। घर में बने पानी के टैंक को सीक्रेट गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां डेढ़ फीट पानी के बीच 60-60 लीटर की 8 कैन में रखा करीब पांच सौ लीटर पेट्रोल मिला। इछावर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया, 'आशंका है कि दोनों भाई अवैध रूप से पेट्रोल की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। रात में स्टॉक निकालने के लिए वे टैंक में घुसे होंगे लेकिन पेट्रोल से बनी गैस की वजह से उनका दम घुट गया।' उन्होंने कहा- एफएसएल टीम ने भी मौके की जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी।

MadhyaBharat 9 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.