Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
धराशायी मकान के मलबे में दबने से एक की मौत
rajgarh, One died ,collapsed house

राजगढ़। ब्यावरा नगर में हाइवे से लगी शिवधाम काॅलोनी के समीप अजनार नदी के किनारे निर्माणाधीन मकान के ढ़ह जाने से एक मजूदर की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

 

घटना की जानकारी लगते ही सासंद रोड़मल नागर सिविल अस्पताल पहुंचे और इलाजरत घायलों का हाल जाना, साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर धराशाही मकान की स्थिति को देखा और जांच के निर्देश दिए। बता दें कि बीती रात हाइवे से लगी शिवधाम काॅलोनी के समीप अजनार नदी के किनारे निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान छत की ढलाई के दौरान धराशायी हो गया, जिसमें 19 मजूदर काम कर रहे थे। मलबे में दबने से तूफान सिंह (30) पुत्र लक्ष्मीनारायण यादव निवासी सिंदूरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके शव को घंटों की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया। देर रात चले रेस्क्यू के दौरान कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीएम गीतांजलि शर्मा, एसडीओपी नेहा गौर सहित पुलिसबल मौजूद रहा। हादसे में पांच लोग घायल हुए है, जिनमें अनिल (29)पुत्र गोपाल मनोरिया निवासी खेड़ारिसोदा, बबलू (23)पुत्र फतेहसिंह मेहर निवासी खांकरासंबला, मांगीलाल (25)पुत्र देवीसिंह तंवर निवासी देवलीखेड़ा, हेमराज (25)पुत्र दयाराम मेहर निवासी खुरी और भगवानसिंह (32)पुत्र तुलसीराम जाटव निवासी खांकरसंवला शामिल है, जिनमें अनिल की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों का स्वास्थ्य देखने के लिए सांसद रोड़मल नागर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों की स्थिति को देखा। नदी के किनारे तीन मंजिला मकान का निर्माण और धराशाही जाने पर सांसद रोडमल नागर का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 10 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.