Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
नगर पंचायत कुरुद में पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
dhamtari, Indefinite strike , Patwaris continues

 

धमतरी। 32 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत कुरुद में पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। पटवारियों ने बताया कि प्रदेशभर के पटवारी बीते सालों से अनेकों बार संचालक भू अभिलेख , राजस्व सचिव व राजस्व मंत्री से मिलने के बाद भी भुइयां की गंभीर समस्या का कोई सरलीकरण नहीं हो पाया है। दिनों-दिन जटिलता बढ़ रही है। इसके कारण जनता दर दर भटक रही है और बदनाम पटवारियों को होना पड़ता है। भुइयां में सभी तरह की पाबंदी लगा दी गई है। पटवारियों का सारा अधिकार खत्म कर दिया गया है, लेकिन जनता की अपेक्षा आज भी पटवारी के प्रति बनी हुई है।

 

 

भुइयां का पूरा संचालन आयुक्त कार्यालय रायपुर में बैठे प्रोग्रामर लोग कर रहे हैं। जिम्मेदार पटवारी को माना जाता है। इन्हीं दिक्कतों के साथ साथ पूर्व वर्षों की मांगों-समस्याओं को दरकिनार कर दिए जाने के विरोध में राजस्व पटवारी संघ प्रदर्शन कर रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं इसी का पालन करते हुए धमतरी जिला कुरूद तहसील के भी पटवारी हड़ताल पर रहे। सभी काम आनलाइन होने के बाद भी बिना कंप्यूटर, लैपटाप, नेट भत्ता दिए काम लेने, तहसील के भुइयां कक्ष में एक भी कंप्यूटर और नेट नहीं होने साथ ही हर आनलाइन से जुड़े काम को तत्काल पूरा किए जाने का निरंतर दबाव उच्चस्थ अधिकारियों द्वारा बनाया जाता है,जो कि उचित नहीं है। निलंबन जैसी बड़ी कार्यवाही किए जाने के विरोध में हड़ताल हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जीवराखन कश्यप , वीरेंद्र बैस , लक्ष्मण नरेटी ,लीलेश सोम, अंजली मत्स्यपाल , शशि साहू ,मनीषा नागरे ,रेवती साहू , पाल सिंह ध्रुव, लालजी ध्रुव, संजय चंद्राकर, खोवाराम साहू, लोकेश निर्मलकर , धनजय सिंग, राजेश चंद्राकर , रामरतन ध्रुव ,दशरथ बंजारे सहित अन्य शामिल रहे।

MadhyaBharat 10 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.