Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मंत्री प्रह्लाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने की आत्‍महत्‍या
bhopal, Minister Prahlad Patel,  PRO commits suicide

भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के दफ्तर में पदस्थ महिला जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक के आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) भेजा।

जानकारी के अनुसार यह मामला साकेत नगर इलाके का है। यहां पूजा थापक अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनका मंगलवार को पति से विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी। पूजा थापक के पति निखिल दुबे भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। पूजा का मायका इंदौर में है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ इंदौर में ही की थी। वहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। एक साथ दोनों का चयन भी शासकीय सेवा में हुआ था। पूजा टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा की साली बताई जा रही हैं।

पूजा और निखिल ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का एक साल का बच्चा है। पिछले 6 महीने से दोनों के बीच ज्यादा विवाद होने लगे थे। मंगलवार रात को 12:00 बजे पति से किसी बातचीत के दौरान विवाद हुआ तो पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने देखा तो उतारकर एम्स लेकर गए, वहां कुछ देर इलाज के बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूजा कई बार वह घर से 9 से 10 बजे के बाद पहुंच पाती थीं। इसी बात को लेकर पति उस पर शक करता था, इसी कारण दोनों के बीच विवाद होते थे।

एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने के लिए राजी हुए थे। उन्हाेंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद के बाद खुदकुशी की आशंका है। मृतका के मायके पक्ष के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

MadhyaBharat 10 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.