Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
पत्नी का धड़ से सिर काटकर हत्या
Morena, Wife murdered , decapitating her body

अम्बाह। मुरैना जिले के अंबाह मे एक रूप कंपा देने वाली घटना सामने आई है। नशेडी पति ने बुधवार को धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो जमीन का फर्श खून से लाल था और सिर धड़ से करीब दो फीट दूर पड़ा हुआ था। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि घरेलू झगड़े पर इस हत्या को अंजाम दिया गया।

 

फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात अंबाह थाना क्षेत्र के पूठ रोड की है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय छाया शर्मा की हत्या उसके पति आनंद ने की है। बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ा तो आनंद ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन पर वार किया। वार इतनी तेज किया कि छाया का सिर धड़ से अलग होकर दूर गिरा। घटना के समय महिला का भाई भानु शर्मा, एक साल की भानजी अनाया के साथ घर में मौजूद था। तभी पति आनंद ने कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी और धारदार हथियार से छाया शर्मा का गला काट डाला। दो साल पहले हुई थी शादी - छाया और आनंद की शादी करीब एक साल पहले फरवरी 2022 मे हुई थी। उनकी एक साल की बेटी अनाया भी है। आनंद ई-रिक्शा चलाता है।

 

पुलिस अब पता कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी क्या बात हुई कि आनंद ने पत्नी छाया की इस बेदर्दी से हत्या को अंजाम दिया, हालांकि पुलिस ने हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। भाई ने पुलिस को दी खबर - हत्या के वक्त मृतिका छाया का भाई भानु शर्मा घर मे ही मौजूद था। अपनी बहन की हत्या का नजारा देखकर वह भी कांप उठा। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। हत्या का पता चलते ही एसडीओपी रवि भदौरिया, थाना प्रभारी अंबाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घर के बाहर जुटी भीड़, जिसने सुना दिल दहल उठा - हत्या की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। जिसने भी इस वीभत्स के हादसे के बारे मे सुना उसका दिल दहल उठा। जिसने सिर कटे शव को देखा तो उसकी रूह कांप उठी। पड़ोसियों ने बताया कि पति नशे का आदी है, उसने किन परिस्थितियों में इस वारदात को अंजाम दिया कुछ नहीं कहा जा सकता। इस संबंध में अंबाह एसडीओपी रवि भदोरिया का कहना है कि अंबाह के पूठ रोड निवासी पति ने अपनी पत्नी का सर काटकर धड़ से अलग कर दिया। हत्या का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पड़ताल की जा रही है।

MadhyaBharat 10 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.