Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में हुई अब तक 29 प्रतिशत से कम बारिश
raipur, Chhattisgarh , rainfall so far

रायपुर।छत्तीसगढ़ में गुरुवार 11 जुलाई से 15 जुलाई तक बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा।छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और अब तक 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में  11 जिलों में ही सामान्य वर्षा हुई है।सरगुजा एवं बेमेतरा जिला की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां सबसे कम बारिश हुई है।

बीजापुर में एक प्रतिशत, बलौदाबाजार में दो प्रतिशत कम वर्षा हुई है,वहीं बलरामपुर में सात प्रतिशत व कोरबा में छह प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।अभी तक बलौबाजार, बलरामपुर, बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर, खैरागढ़-छुईखदान, मुंगेली,नारायणपुर, रायगढ़, सुकमा में ही सामान्य वर्षा हुई है ।17 जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है ,इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी 10 जुलाई की स्थिति में 218.6 मिमी वर्षा हुई है जो की सामान्य वर्षा 309.7 मिमी. से 29 फीसदी कम है।  

कम बारिश के कारण अब तक 50 लाख हेक्टेयर के कुल रकबे में से 23 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है।इसके चलते बहुत से तालाब और बड़े जलाशय अभी भी सूखाग्रस्त हैं। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई।

 

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बने रहेगा, हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। बादल व बारिश के चलते मौसम में थोड़ी ठंडकता रही। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MadhyaBharat 11 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.