Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीधाम संपर्क क्रांति और हमफसर की समय-सारिणी में बदलाव  किया गया
bhopal, Schedule of Shridham, ,Humphasar changed

भोपाल। रेलवे ने अपनी कुछ गाड़‍ियों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव श्रीधाम, संपर्क क्रांति, दयोदय और हमफसर रेल गाड़‍ियों की समय-सारिणी में किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से बताया गया है कि इन ट्रेनों में किए गए समय संशोधन के अलावा सभी की समय-सारिणी पूर्वत ही रहेगी।

 

पश्चिम मध्य रेलवे ने बताया है कि  ट्रेन 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर शाम 7:30 बजे की जगह अब 7:20 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा पर 8:35 बजे की जगह अब 8:25 बजे, सागर 11:10 बजे की जगह अब 11:00 बजे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 11 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर रात 8:50 बजे की जगह अब 8:35 बजे रवाना होकर सिहोरा रोड 9:18 बजे की जगह अब 9:03 बजे, अगले दिन सागर रात 12:30 बजे की जगह अब 12:15 बजे और मालखेड़ी स्टेशन पर 01:28 बजे की जगह अब 01:18 बजे पहुंचेगी।

 

इसी तरह से ट्रेन 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर शाम 5:45 बजे की जगह अब 5:30 बजे रवाना होकर गाडरवारा 7:28 बजे की जगह अब 7:13 बजे, पिपरिया पहले 8:06 बजे की जगह अब 7:53 बजे, सोहागपुर 8:20 बजे की जगह अब 8:08 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 15 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर रात 8:35 बजे की जगह अब 8:20 बजे रवाना होकर कटनी साऊथ 9:35 बजे की जगह अब 9:20 बजे पहुंचेगी।

 

साथ ही ट्रेन 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 11 अगस्त से बरौनी स्टेशन से रवाना होकर कटनी 06:35 बजे की जगह अब 06:15 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में 22911, 22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस में दो सामान्य कोच को जोड़ रहा है। यह परिवर्तन 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में 12 नवंबर से और 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में 14 नवंबर से प्रभावी होगा।

MadhyaBharat 12 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.