Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्यमंत्री ने 70 मितानिनों के बैंक खातों में अंतरित किए 90 करोड़ रुपये
raipur, Chief Minister transferred ,remote button

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को प्रोत्साहन राशि देने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर छत्तीसगढ़ की 70 मितानिनों के बैंक खातों में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपये सीधे अंतरण किया। 

 

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। उनहत्तर हजार 607 मितानिन बहनें , 3448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक, 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान किया गया। 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे ।

 

 

मितान-मितानिन परम्परा छत्तीसगढ़ की एक पुरानी परम्परा है। इस परंपरा को लेकर कहते हैं कि पुराने समय में लोग एक-दूसरे को भेदभाव व छुआछूत की नज़र से देखते थे। एक जाति के लोग दूसरे जाति के लोगों के साथ मिलकर या बैठकर खाना नहीं खाते थे। इसी बीच मितान-मितानिन परंपरा की शुरुआत की गयी, ताकि इन दूरियों को खत्म किया जा सके।

MadhyaBharat 12 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.