Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल, खंडवा-डिंडौरी में हुई तेज बारिश
bhopal,Heavy rain, Khandwa-Dindauri

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के खंडवा और डिंडौरी जिले में शुक्रवार दोपहर में तेज बारिश हुई। जबकि ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। कुछ जगह मौसम साफ है। नमी और लोकल सिस्टम की वजह से शिवपुरी, अशोकनगर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, सागर, बैतूल सहित 8 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को एमपी के 12 जिलों में बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में सिर्फ दो जिले बैतूल-गुना में हल्की बारिश हुई।

 

दरअसल, भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। जिससे उमस भरा मौसम रहा। हालांकि दोपहर में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। भोपाल में अब तक 12.20 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल औसत बारिश का 32 प्रतिशत है। वहीं, अब तक कोटे की 24 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। इसी तरह खंडवा में दो दिन से धूप के कारण गर्मी थी। साथ ही उमस ने भी बेहाल कर रखा था लेकिन शुक्रवार को दोपहर में बारिश हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि इस बार खंड वर्षा हो रही है। नदी-नाले उफान पर आ जाए ऐसी बारिश अगले हफ्ते से हो सकती। इसकी संभावना 16 जुलाई के बाद से लग रही है।

 

इसी तरह डिंडोरी जिले में भी सुबह से बादल छाए रहे। लेकिन साढ़े नौ बजे से झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बस स्टैंड में नालियों से बाहर सड़क में पानी भरा हुआ है। जिले में 1 जून से अब तक 88.55 इंच बारिश हो चुकी है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी। उन्‍होंने बताया, ट्रफ प्रदेश से गुजर रहा था, जो अब काफी ऊपर निकल गया है। वहीं, वर्तमान में स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं है। पूर्वी हिस्से में थोड़ी तेज बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी हिस्से में असर कम रहेगा। कुछ दिन के बाद सिस्टम की फिर से स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।

MadhyaBharat 12 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.