Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मना जश्न
bhopal, Celebration ,state BJP office

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत पर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि अमरवाड़ा की ये जीत भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। दिन-रात पसीना बहाकर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जीत है। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस जीत के साथ ही अमरवाड़ा की जनता ने ये स्थापित कर दिया है कि छिंदवाड़ा किसी और का नहीं, बल्कि भाजपा का गढ़ है। सरकार एवं संगठन के कामों से प्रभावित होकर जनता जीत के रूप में अपना आशीर्वाद दे रही है। समारोह में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया। 

 

 

मौन रखें और आत्ममंथन करें कांग्रेस के नेताः जगदीश देवड़ा 

 उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, अमरवाड़ा उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत हुई है। यह जीत भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को बधाई देता हूं। साथ ही अमरवाड़ा की जनता, मतदाताओं और चुनाव में अपना पसीना बहाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब अमरवाड़ा उपचुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस साफ हो गई है और मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हार से बौखलाए कांग्रेस के नेता अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें मौन रखना चाहिए और यह स्थिति कैसे बनी, इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।

 

भाजपा सरकारों के काम ने बताया सुशासन-कुशासन का फर्कः राजेंद्र शुक्ल 

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव और अब अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। पार्टी की चुनावी विजय का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि बीते सालों में भाजपा की सरकारों ने जनता को सुशासन और कुशासन के बीच का फर्क समझाया है और कांग्रेस आज कठघरे में है। प्रदेश की जनता को यह समझ आ गया है कि इतने सालों तक शासन करके कांग्रेस ने सिर्फ समय खराब किया और प्रदेश के माथे पर बीमारू राज्य का कलंक लगा दिया। इस कलंक को अब भाजपा की सरकार अपने काम से धो रही है और सरकार के इन कामों को प्रदेश की जनता अपना आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस जीत के लिए मैं अमरवाड़ा की जनता जनार्दन का अभिनंदन करता हूं। इस जीत से डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली हमारी सरकार और विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व वाले हमारे पार्टी संगठन को ताकत मिली है। 

MadhyaBharat 13 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.