Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
न्याय संहिता से त्वरित न्याय मिलेगा और विश्वास भी बढ़ेगा- राजेंद्र शुक्ल
bhopal, Judicial code,Rajendra Shukla

भाेपाल। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दण्ड संहिता से न्याय संहिता की आभार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दस साल में देश के विकास के लिए ऐसे निर्णय लिए जिससे देश ही नहीं दुनिया अचंभित हो गई। चाहे कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करना हो या फिर अंग्रजों के जमाने से चले आ रहे कानून को दण्ड संहिता से न्याय संहिता में बदलने का काम हो। पुराने कानून के चलते लोगों को त्वरित न्याय नहीं मिल पता था और विपक्ष में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।

 

वहीं सेवानिवृत्त न्यायाधीश राहित आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दण्ड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर बहुत बड़ा कार्य किया है। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनोन्मुखी विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, एसएस उप्पल भी उपस्थित रहे।

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बज रहा भारत का डंका  

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजों के कानून ’’दण्ड संहिता को साल 2019 से बदलने के लिए काम शुरू किया और 1 जुलाई 2024 से इसे लागू कर दिया गया। कानून में बदलाव से न्याय भी त्वरित मिलेगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने झूठी कहानियां गढ़कर मोदी काे रोकने की बहुत कोशिश की,लेकिन नहीं रोक पाए। आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए देश का विकास तेज रफ्तार से कर रही है। शायद ऐसा ही कोई क्षेत्र होगा जहां विकास नहीं हो रहा होगा। भारत का डंका दुनिया में बज रहा है और दुनिया में अब भारत को आशा भरी निगाहों से देखा जाता है।

 

न्याय संहिता से जीवन में सुधार आना निश्चित है- रोहित आर्या

सेवानिवृत न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने दण्ड संहिता से न्याय संहिता की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर कोई छोटा नहीं बहुत बड़ा काम किया गया। इसके लिए केंद्र सरकार का बहुत-बहुत आभार। इससे आने वाले समय में जीवन में सुधार आना निश्चित है,क्योंकि अंग्रेजों के जमाने में जब  कानून भारतीयों के ऊपर थोपे गए तो भारतीयों को दंड देने की भावना से दंड संहिता लागू की गई थी, अब न्याय की भावना से न्याय संहिता में फेरबदल कर बदला गया है। न्याय की भावाना हमारे देश में राम राज्य और महाभारत काल में भी थी। श्री आर्या ने कहा कि हमारी संस्कृति और अध्यात्म से अंग्रेज हिले हुए थे, इसलिए शिक्षा पर प्रहार करते हुए संस्कृत को धीरे-धीरे खत्म कर अंग्रेजी को बढ़ावा दिया गया। 

 

 

गुलामी की प्रतीक थी भारतीय दंड संहिता - भगवानदास सबनानी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने दण्ड संहिता से न्याय संहिता की आभार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता गुलामी का प्रतीक थी अब न्याय संहिता के लागू होने के बाद लोगों को जल्द न्याय मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए बदलाव किया और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 

 

न्याय संहिता से सकारात्मक बदलाव आएगा - डॉ. राघवेन्द्र शर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जो संविधान को हाथों में लेकर संविधान का कचरा कर रहे हैं उन्होंने संविधान का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा होगा। संविधान हमारी आत्मा है इसलिए इसका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। न्याय संहिता से सकारात्मक बदलवा आएगा। इस अवसर पर स्टेट बार को चेयरमैन राजेश व्यास,जिला अधिवक्ता संघ भोपाल के अध्यक्ष दीपक खरे, विधि प्रकोष्ठ जिला भोपाल के जिला संयोजक मलखान सिंह एवं सभी प्रदेश सह संयोजक उपस्थित रहे। 

 

सेवानिवृत्त जस्टिस रोहित आर्या भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत जस्टिस रोहित आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रोहित आर्या को भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

MadhyaBharat 13 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.