Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर दी बधाई
bhopal, Chief Minister ,by-election

भोपाल । मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में डाले गए वोटों की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह 3252 वोटों से जीत गए हैं। उनकी इस जीत पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए भाजपा उम्‍मीदवार कमलेश प्रताप शाह को बधाई दी है। साथ ही अमरवाड़ा की जनता का आभार व्‍यक्‍त किया है। 

 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि " प्रसन्नता है कि पिछली बार छिंदवाड़ा में हम लोकसभा जीते थे और इस बार विधानसभा उपचुनाव भी जीते हैं।  जनता ने "विश्वास की गारंटी" पर अपना पूर्ण विश्वास जताया, ये विश्वास भाजपा और जनता के बीच का रिश्ता बताता है। मैं अमरवाड़ा की इस जीत पर मध्यप्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।"

 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि "छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भाजपा को मिली इस अभूतपूर्व विजय के लिए भाजपा प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह एवं समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं तथा अमरवाड़ा के भाई - बहनों को भाजपा को दिए इस विजयी आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं! यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।"

 

 

 

 

MadhyaBharat 13 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.