Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कैबिनेट मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी दीपा मलिक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain, Cabinet Minister , Baba Mahakal

उज्जैन।   मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को पत्नी के साथ उज्जैन में  विश्व प्रसिद्ध  बाबा महाकाल  के दर्शन किए ।  इसके अलावा पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक भी बाबा महाकाल के  दरबार में पहुंची  और  उनके  दर्शन कर  आशीर्वाद लिया।

दरअसल, रविवार को मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर मनोकामना पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की । यहां महाकाल मंदिर के पुजारी महेश ने पूजन सम्पन्न करवाया। तत्‍पश्‍चात् मंत्री गोविंद राजपूत ने मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल जी व श्री सिद्धि विनायक भगवान के भी दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने प्रदेश समेत देशवासियों के खुशहाली की कामना की है।

दूसरी ओर पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भी रविवार उज्‍जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दीपा यहां अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। उन्‍होंने दर्शन नंदी हॉल से किया। पूजन, अर्पित पुजारी ने सम्पन्न कराया। दीपा ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि वे इस वक्‍त पैरालंपिक की तैयारी कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारा देश 2024 के पैरालंपिक खेलों के लिए जा रहा है, जिसमें कि देश की अच्छी भागीदारी हो और ढेर सारे मैडल प्राप्त करने में भारत सफल हो, यही मनोकामना भगवान से यहां उन्‍होंने की है। इसके साथ ही उनका कहना रहा कि वे अपने परिवार की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने यहां आई हैं ।     

MadhyaBharat 14 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.