Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चरणपादुका पाकर खिले कमार बच्चों के चेहरे
dhamtari,  poor children ,Charanpaduka

धमतरी। सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत यूथ प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ने नगरी ब्लाॅक के ग्राम कुम्हड़ा के कमार डेरा में पहुंचकर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कमार बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मुलाकात कर उन्हें चप्पल वितरण किया। कुछ देर उनके साथ रुककर कुशलक्षेम पूछा और खुशियां बांटी। 

 

रविवार 14 जुलाई को जिला मुख्यालय धमतरी से करीब 18 किमी दूर पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के आने वाले नगरी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कुम्हड़ा में सेवानिवृत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर सतीश साहू के सौजन्य से यूथ प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन धमतरी की ओर से चप्पल वितरण कार्यक्रम किया गया। गांव के कमार डेरा में रहने वाली जानकी कमार, मालती कमारे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बूंदा बाई कमार, अमरौतीन बाई कमार, बुधंतीन कमार ने बताया कि गांव में प्राथमिक शिक्षा के लिए कक्षा पांचवी तक स्कूल है। इसके आगे की पढ़ाई के लिए ग्राम बनरौद जाना पड़ता है। गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए दवाईयां गांव में ही मिल जाती है, लेकिन पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से गांव में सौर ऊर्जा से संचालित नलजल पंप है, जो आसमान में धूप निकलने पर ही सोलर प्लेट चार्ज होने पर नलजल काम करता है। वर्षा के समय में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है। कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली मधु कमार ने बताया कि कमार डेरा के बच्चे पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव में कमारों की दो बस्ती है, जहां 36 परिवार रहते हैं, लेकिन अब तक उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला।

चप्पल पाकर खुशियों से खिले बच्चों के चेहरे

कक्षा पांचवीं के छात्र अंतरिक्ष कमार, तीसरी में पढ़ने वाले देवराज कुमार, दिव्यानी, संगीता, गणपत, संजय, दामिनी, दिनेश, हिरौंदी आदि बच्चों को चप्पल वितरण करते हुए उनके चेहरे खुशियों से खिल गए। उन्होंने बताया कि उनके पास चप्पल नहीं था। खुले पैर ही स्कूल जाते थे। अब चप्पल मिल जाने के बाद उन्हें खुले पैर जाना नहीं पडे़गा। सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत यूथ प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन धमतरी के अध्यक्ष रोशन सिन्हा, डा भूपेन्द्र साहू, प्रेम मगेन्द्र, अजय देवांगन, शैलेन्द्र नाग, राम​मिलन साहू, राज सोनवानी, दिलीप देवांगन, हेमलाल साहू, दादू सिन्हा, प्रदीप पाडे़, भूपेन्द्र  निर्मलकर, सिद्धार्थ साहू, येयांश नाग, दुर्वांक देवांगन, श्रेयांश पाडे़, भार्गव देवांगन, भावेश देवांगन, मोनेश देवांगन, सुशांत साहू, विहान साहू आदि मौजूद रहे।

MadhyaBharat 14 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.