Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
 दाे ट्रकों में आमने सामने की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग
jabalpur, Speeding container , carrying workers

जबलपुर। जबलपुर में शनिवार देर रात दाे ट्रकाें में आमने सामने की भीड़त हाे गई। टक्कर के बाद तेज धमाके के साथ ट्रकों में आग लग गई। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलाें काे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना बरेला थाना क्षेत्र की है। 

 

 

 जानकारी अनुसार जबलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक ट्रक जबलपुर से गेहूं लेकर मंडला की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक लोहे के पट्टे लेकर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रहा था। इस दाैरान बरेला के पास दोनाें ट्रक आपस में टकरा गए। भिड़ंत के बाद दोनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक ड्रायवर की जिंदा जलकर माैत हाे गई। जबकि तीन अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। ट्रक दुर्घटना में जिंदा जले ड्राइवर की पहचान विकास कुमार (24) के रूप में हुई है। वह आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला था। विकास के साथी अजीत कुमार ने बताया, 'घटना के समय तीन ट्रक एक साथ आगे-पीछे चल रहे थे। एक ट्रक को मैं, दूसरे को विकास ( जीजे 12 पीजेड 4025) और तीसरे को राज चला रहा था। सबसे आगे विकास का ट्रक चल रहा था। हम रायपुर से लोहा लोड कर हरियाणा जा रहे थे।' अजीत के मुताबिक, 'रात 12.30 बजे यह हादसा हुआ। विकास ने ट्रक से बाहर निकलने की कोशिश की,लेकिन वह स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया था कि बाहर नहीं आ सका। ट्रक में ही जिंदा जल गया। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।'

MadhyaBharat 14 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.