Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से खदेड़ा
bhopal, NSUI workers ,water cannon

भोपाल। नर्सिंग घोटाले, नीट पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली के विरोध में एनएसयूआई ने सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से भोपाल पहुंचे कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे से पीसीसी के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। दोपहर करीब 2 बजे लगभग दो हजार कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकले, जिन्हें रेडक्रॉस अस्पताल के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, जिससे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे घायल हो गए। उन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

प्रदर्शन से पहले मंच के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर धरना देने के लिए बैठ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पहले पुलिस ने वाटर केनन चलाई और साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे कुछ देर के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की भीड़ तितर-बितर हुई। लेकिन, कुछ ही मिनट बाद दोबारा एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर पहुंच गए। साथ ही धरना देना शुरू कर दिया। इन्हें हटाने पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का धरपकड़ शुरू की है। कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी। इस दौरान पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पकड़-पकड़कर वैन में बिठाया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस का घेराव करने से रोकने के लिए पुलिस ने मप्र कांग्रेस कमेटी से रेडक्रास अस्पताल चौराहे के बीच 100 मीटर के दायरे में थ्री लेयर बेरीकेडिंग की थी। 

MadhyaBharat 15 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.