Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईवीएम के खिलाफ याचिका दायर करने हाईकोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह
jabalpur, Digvijay Singh, High Court

जबलपुर। ईवीएम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जबलपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह ईवीएम के खिलाफ हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर जो अविश्वास है इसका जवाब ना तो निर्वाचन आयोग दे रहा है और ना ही सरकार दे रही है। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा की सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल में दिए गए फैसले का निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तरह से पालन नहीं किया गया। जिसके चलते वह टेक्निकल ग्राउंड को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपंकर दत्ता की पीठ ने फैसला सुनाते हुए बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज कर दी थी। इसके साथ ही ईवीएम के वोटो का वीवीपीएटी पर्चियों से 100 फ़ीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिका भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उम्मीदवार चाहे तो चुनाव परिणाम घोषित होने के 7 दिन के भीतर रिजल्ट की दोबारा जांच की मांग कर सकता है। ऐसी स्थिति में माइक्रोकंट्रोलर की मेमोरी की जांच टेकनीशियन के द्वारा की जाएगी।

 

      दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने नर्सिंग घोटाले से लेकर वृक्षारोपण अभियान को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लाखों गड्ढे पौधारोपण के लिए खोदे जा रहे हैं पर गड्ढे कौन खोद रहा है और इतनी संख्या में पौधारोपण भी हो रहा है या नहीं और पौधे खरीदने का कांट्रेक्ट किस को मिल रहा है इन सब की गहराई से जांच होना चाहिए।  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शासकीय योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि आजीविका मिशन में प्रधानमंत्री को जिस रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी उसको ही उस जांच का प्रमुख बना दिया गया। दिग्विजय सिंह के साथ शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे । 

 

MadhyaBharat 16 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.