Since: 23-09-2009

  Latest News :
खरीफ 2026-27 के लिए 5547.99 करोड़ रु. की उपज खरीद की मंजूरी.   भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया.   केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   निजी अस्पताल में NABH की अनिवार्यता को लेकर विरोध, विभाग ने कहा मरीजों के इलाज में गुणवत्ता जरूरी.   रिटायर्ड IAS की हत्या, केयर टेकर पर शक.   राजनीति के लिए बालाघाट आ रहे राहुल, विपक्ष में संवेदनशील नहीं - डिप्टी सीएम शुक्ल.   150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा.   संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने कोर ग्रुप में हुआ मंथन.   प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता*.   मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ही कैबिनेट बैठक, लिए कई निर्णय .   युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.  
खदान में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत
seopur, Two minor ,children died

श्योपुर। जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र में मो रोड पर बुधवार सुबह पत्थरों के अवैध खनन से बनी खदान में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए। मृतक दोनों बच्चे चचेरे भाई थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

थाना प्रभारी जय सिंह रघुवंशी ने बताया कि ओछापुरा में मो रोड के पास अवैध पत्थर खदान है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे यहां 12 वर्षीय धर्मेंद्र अपने चचेरे भाई रामवतार माली (17) के साथ बकरियां चराने के लिए खदान के पास गए थे। जब वे बकरियों को पानी पिलाने लगे तो धर्मेंद्र का पैर फिसल गया। वह खदान में गिर गया और डूबने लगा। चचेरे भाई को डूबता देखकर रामावतार भी खदान में कूद गया। दोनों को ही तैरना नहीं आता था। जब तक लोग वहां पहुंचे, दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों के शव खदान से निकाले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

बताया जा रहा है कि ओछापुरा में पत्थर खदान अवैध रूप से कई साल से संचालित की जा रही है। खनन से यहां बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें बारिश का पानी भरा है। खदान के चारों तरफ सुरक्षा के लिए फेंसिंग भी नहीं की गई है। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

 

MadhyaBharat 17 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.