Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डायरिया से किशोर व दो बुजुर्ग सहित तीन की मौत मचा हड़कंप
korba, Three people, diarrhea

कोरबा /जांजगीर /पामगढ़। ग्राम कोसीर में डायरिया कहर बरपा रही है। तीन दिनों में यहां 120 से अधिक मरीज मिल चुके हैं और एक 17 साल के किशोर व दो बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उन दोनों बुजुर्ग की मौत डायरिया से होने से इंकार कर रहे हैं। मंगलवार को ही 50 से अधिक मरीजों को उल्टी दस्त होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। दूसरे दिन बुधवार को 90 पीड़ित मिले जिसमें से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया। जबकि 30 मरीजों को पामगढ़ में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

पामगढ़ ब्लाक के ग्राम कोसीर में तीन दिनों से डायरिया फैली हुई है। जो अब जानलेवा साबित हो रही है। अब तक 128 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर विजय यादव पिता देव कुमार यादव भी डायरिया से पीड़ित था। जिसकी मौत हो गई। इसी तरह दुकालू यादव 85 वर्ष पिता बिल्ला यादव और नरोत्तम राय पिता बगस राम की मौत हुई है। विजय यादव को मंगलवार को इलाज के लिए स्वजन गांव में ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए कैंप में दोपहर 3:30 बजे के करीब लेकर आए थे। ड्रिहाइडेशन होने पर उसे कैंप में ही दो बाटल ड्रिप चढाया गया और जरूरी दवाएं दी गई थी और रेफर करते हुए उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाने कहा गया था, मगर स्वजन उसे पहले घर ले गए जहां तबीयत और बिगड़ने पर रात करीब 10 बजे पामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे ।जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसी तरह लंबे समय लकवाग्रस्त नरोत्तम राय और सांस की बीमारी से ग्रसित दुकालू यादव की भी मौत हो गई।

 

 

 

डायरिया से पीड़ित तीन महिला और एक पुरूष की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर किया गया है। गांव की कांती केंवट 45 वर्ष, ममता यादव 24 वर्ष, दुरगिन बाई 55 वर्ष और सिमरू केंवट 55 वर्ष जांच कराने पहुंचे थे। उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

 

 

 

घर- घर जाकर कर रहे हैं जांच

 

 

 

बीएमओ सौरभ यादव ने बताया कि गांव में लगातार घरों में जाकर जांच की जा रही है। जिनमें भी लक्षण नजर आ रहे हैं उसे पामगढ़ सीएचसी भेज कर भर्ती कर रहे हैं। कैंप में भी भेजकर इलाज करा रहे हैं। घरों में दवाईयां बांटी जा रही है। अब मरीज कम मिल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद लोगों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।

 

 

 

कलेक्टर और विधायक ने जाना हाल

 

 

 

विधायक शेषराज हरवंश और कलेक्टर आकाश छिकारा ने डायरिया प्रभावित ग्राम कोसीर पहुंच कर गांव के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ विभाग को घर-घर जाकर मरीजों का सर्वे करने निर्देश दिये। विधायक और कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी भेंटकर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ अमले को सतर्क रह कर 24 घंटे मरीजों का इलाज करने एवं अधिक से अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने कहा ।चिकित्सकों को उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से पानी उबाल कर ही पीने का आग्रह किया और पीएचई विभाग के अधिकारियों को जल स्रोत की जांच करने एवं नालियों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

डायरिया में सीवयर ड्रिहाइडेशन और इंफेक्शन ज्यादा होने पर कई बार किडनी में सीधे असर पड़ जाता है। विजय यादव को दोपहर में ही पामगढ़ सीएचसी लेकर जाने सलाह दी गई थी लेकिन स्वजन रात में करीब 10 बजे यहां पहुंचे थे तब तक देर हो चुकी थी। दो बुजुर्ग की भी मौत हुई वे दूसरे अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

 

 

 

-डा. सौरभ यादव, बीएमओ, पामगढ़

MadhyaBharat 18 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.