Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल में तेज बारिश से सड़कें बनी तालाब
bhopal, Roads turned, heavy rain

भोपाल । मध्‍यप्रदेश में इन दिनों आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी राजधानी भोपाल, रीवा, रायसेन में तेज बारिश हुई। भोपाल में आधे घंटे तक इतना तेज पानी गिरा कि एमपी नगर, करोंद समेत कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं। अल्पना तिराहे पर भी पानी भर गया। इससे ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं, हर्षवर्द्धन नगर, जहांगीराबाद, तुलसीनगर में भी घर-दुकानों में पानी भर गया। तेज बारिश और आंधी चलने से श्यामला हिल्स रोड पर एक पेड़ भी गिर गया।

दरअसल, प्रदेश में रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण उमस भी बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार दोपहर 3 बजे मौसम ने ऐसी करवट बदली कि तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जिससे एमपी नगर चौराहे पर सड़क पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया।  यहीं नहीं तेज बारिश की वजह से अल्पना तिराहे पर पानी भर जाने की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वहीं, वार्ड-30 स्थित हर्षवर्द्धन नगर में भी जलभराव की स्थिति बन गई। यहां कई घरों में पानी भर गया। 

इसके अलावा जहांगीराबाद, करोंद जैसे कई इलाकों में भी सड़कें तालाब बन गईं। तुलसीनगर में कई घरों में पानी भर गया। नाले ओवरफ्लो होने से यह स्थिति बनी। वहीं, संत हिरदाराम नगर में सीहोर नाके के पास शिखर होटल के पीछे के क्षेत्र में एक से दो फीट तक पानी भर गया। वार्ड नंबर 27 नेहरू नगर कोटरा में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके अलावा गुरुवार दोपहर में कोलांस नदी लेवल से 3 फीट ऊपर बही। इसका पानी बड़ा तालाब में आ रहा है। जिससे लेवल बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में इस सीजन में कुल 382 मिमी यानी, 15 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे की 35 प्रतिशत बारिश है। 

 

MadhyaBharat 18 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.