Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्यमंत्री के करीबी भाजपा नेता को गोली मारी
ujjain,BJP leader , Chief Minister

उज्जैन। शहर के नागझिरी थाना इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 1:00 बजे हामूखेड़ी निवासी भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला हुआ। प्रकाश मुख्यमंत्री के करीबी हैं। पुलिस के अनुसार हामूखेड़ी के ही रहने वाले एसपी भदोरिया नामक युवक ने प्रकाश यादव पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए।  प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद  कॉलोनी के कारोबार से भी प्रकाश यादव जुड़े हुए हैं, लेकिन यह मामला बच्चों के विवाद से जुड़ा है। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

 

 

 

नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार कीी रात  लगभग 1:00 बजे  हामुखेड़ी मे प्रकाश यादव के घर के बाहर भदौरिया और यादव के बीच बच्चों के पुराने विवाद  की घटना को पुलिस समझ रही थी, इस दौरान भदौरिया ने प्रकाश यादव पर बंदूक से फायर किया।  प्रकाश को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनका इलाज संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है,वे खतरे से बाहर हैं।

 

 

 

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुराने विवाद  के तहत समझौते  की बातचीत के लिए एसपी भदौरिया प्रकाश के घर आया था। वह रिटायर्ट फौजी है। उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से अचानक पुलिस की मौजूदगी मे ही गोली चला दी। फिलहाल प्रकाश यादव का संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी एसपी भदोरिया फरार है। उनके  बड़े भाई सह  अभियुक्त सुनील  भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों पूर्व भदौरिया और प्रकाश यादव के पुत्र के बीच कोई विवाद हुआ था।उसी को लेकर रंजीश चल रही थी।

 

MadhyaBharat 19 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.