Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सड़क किनारे खड़े हाईवा से टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग
jabalpur, Truck caught fire ,roadside highway

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमनोदा के पास शुक्रवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसके चलते ट्रक चालक और परिचालक दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पनागर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के ग्राम बमनोदा में एक हाईवा का चक्का पंचर हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जेसीबी लोड करके जबलपुर की तरफ आ रहा ट्रक जैसे ही पनागर थाना के बाईपास के पास पहुंचा, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक ने हाईवा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही ट्रक और हाईवा में आग लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पनागर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में बैठे चालक और कंडक्टर फंस जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाए और दोनों की ट्रक के भीतर जिंदा जल जाने से मौत हो गई। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक मालिक को फोन कर घटना की सूचना दे दी है।

 

पनागर थाना प्रभारी एसआई मयंक यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे के करीब हुई। सड़क में खड़े हाईवा से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया, जिसके चलते उसमें आग लग गई। ट्रक चालक के पास ही छोटा गैस सिलेंडर रखा हुआ था, संभवत ड्राइवर और कंडक्टर इसे खाना बनाने में उपयोग करते थे। माना जा रहा है कि ट्रक की टक्कर के बाद सिलेंडर से निकली गैस के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ट्रक मालिक के जबलपुर आने का इंतजार कर रही है।

 

MadhyaBharat 19 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.