Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एजाज ढेबर को रायपुर की जनता विनाश पुरुष के रूप में याद रखेगी:संजय श्रीवास्तव
raipur, Ejaz Dhebar , Sanjay Srivastava

रायपुर।महापौर एजाज ढेबर द्वारा चौड़ीकरण मामले में राज भवन में जाकर ज्ञापन देने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा की गुरु चेले में ड्रामेबाजी की प्रतियोगिता चल रही है। एक तरफ गुरु लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिख रहे हैं और चेले राज भवन में घूम रहे हैं। एजाज वह महापौर हैं जिसने राजधानी रायपुर का विनाश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अब विकास-विकास चिल्लाने का ड्रामा कर रहे हैं।श्री श्रीवास्तव ने कहा  एजाज ढेबर को रायपुर की जनता विनाश पुरुष के रूप में याद रखेगी क्योंकि यह वही महापौर है जो कहते हैं कि  समस्याएं तो बनी रहेगी। 

 

 

 

श्री श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि कहा कि यह महापौर अपनी सरकार में दुबक के बैठे थे उनके मुंह से कोई आवाज नहीं निकलती थी। सारा ध्यान भ्रष्टाचार करने में लगा था।उनको बताना चाहिए 5 साल के कांग्रेस के शासन में तात्यापारा,शारदा चौक के चौड़ीकरण के लिए क्या किया ?जिन्होंने 5 साल एक ईट रखने का काम नही किया और अब सरकार जाते ही नगर निगम चुनाव के पहले नई ड्रामेबाजी शुरू कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

 

 

 

श्री श्रीवास्तव ने कहा  एजाज ढेबर को रायपुर की जनता विनाश पुरुष के रूप में याद रखेगी क्योंकि यह वही महापौर है जो कहते हैं की समस्याएं तो बनी रहेगी ,कोई भी समस्याओं को दूर नहीं कर सकता ।यह ऐसे महापौर हैं जिन्होंने काम करने की बजाय बहाने मारना ज्यादा बेहतर समझा।यह ऐसे महापौर हैं जिन्होंने राजधानी में अवैध रूप से लोगों को बुलाकर काम शुरू  कर राजधानी की विकास प्रक्रिया को बाधित किया। श्री श्रीवास्तव ने कहा 5 साल कांग्रेस की सरकार थी कोई काम शुरू नहीं हो पाया। रायपुर में तो क्या अपने वार्ड की समस्याएं सुलझाने में भी महापौर नाकाम रहे हैं। ऐसे महापौर की ड्रामेबाजी से जनता त्रस्त है और जल्द ही भाजपा का नया महापौर चुनकर राजधानी रायपुर में रुके विकास कार्यों को फिर से शुरू करेगी।

 

 

 

 

MadhyaBharat 19 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.