Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में गड़बड़ी के चलते भोपाल एयरपोर्ट पर यात्री परेशान
bhopal, Passengers troubled ,Bhopal airport

भोपाल । माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने से दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलीकास्ट, बैंकिंग और कई कॉर्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ा है। भोपाल एयरपोर्ट पर भी चेक इन और टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है। इस वजह से फ्लाइट्स या तो लेट हो रही हैं या कैंसिल की जा रही हैं। 

 

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी के साथ एयरलाइंस, टीवी टेलीकास्ट, बैंकिंग और कई कॉर्पोरेट कंपनियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। एयरलाइन - इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उनकी बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। 

 

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि सॉफ्टवेयर में दिक्कत के चलते वेब चेक इन और इंडिगो ऐप से टिकट बुकिंग में यात्रियों को दिक्कत आ रही है। यात्री सीधे एयरपोर्ट पर आकर यह काम मैन्युअल कर रहे हैं। इसके चलते भोपाल से संबंधित कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई है। मुंबई वाली फ्लाइट कैंसिल हुई है वह किसी अन्य तकनीकी कारणों के चलते हुई है। लोग लगातार यहां पर मैन्युअल आकर चेक इन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कुछ यात्रियों की यात्रा कैंसिल करने की सूचना हमें भी मिली है। मैं यात्रियों से कहना चाहूंगा कि वह अपनी यात्रा कैंसिल न करें। एयरपोर्ट पर मैन्युअल चेक इन कर यात्रा करें।

 

MadhyaBharat 19 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.