Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
indore, Threat to bomb ,Kendriya Vidyalaya

इंदौर। इंदौर जिले में महू तहसील के सिमरोल क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आईआईटी परिसर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम से प्रिंसिपल के ऑफिशियल आईडी पर मेल आया है। मेल गत शुक्रवार की शाम 5:22 बजे मिला। इसमें स्कूल को 15 अगस्त को बम से उड़ाने की बात लिखी है। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की शाम को विद्यालय की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक मेल आया। इसमें 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही उसमें कई गालियां भी लिखी हुईं हैं। मेल में आईएसआई भी लिखा था। स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत शुक्रवार को सिमरोल पुलिस थाने में की है। पुलिस अब मेल आईडी का आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है।

 

इस मामले में ग्रामीण एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि स्कूल के मेल पर धमकी मिली थी। स्कूल प्रबंधन ने थाने में जानकारी देरी से दी है। एसपी ग्रामीण रितिका बसल के निर्देश पर सिमरोल पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में साइबर टीम भी जांच कर रही है।

 

 

 

डीएसपी हेडक्वार्टर ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि मेल में कई अपशब्द लिखे हैं। फिलहाल आईआईटी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी विद्यार्थियों को आईडी के साथ ही एंट्री दी जा रही है। वहीं अभिभावकों को गेट नंबर दो के बाद आने की अनुमति नहीं है।

 

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.