Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुठभेड़ में मारे गये नक्‍सली की पहचान एक लाख के इनामी कमांडर के रूप में हुई
sukma, Naxalite killed, encounter identified

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत तुमारगट्टा, सिंगावराम के जंगल में शनिवार सुबह सुरक्षाबलाें और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान एक लाख के इनामी सोड़ी नरसा के रूप में हुई है। वह सुकमा जिले के जगरमुंडा थाना के सिंगावरम का रहने वाला था।

 

इससे पहले सुरक्षाबलाें द्वारा मुठभेड़ स्थल पर  चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया था। शव के पास से बंदूक, पिट्टू बैग में वायर और जिलेटिन रॉड, वाकीटाकी सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामाग्री बरामद की गई।

 पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवानाें काे रवाना किया गया था। सुरक्षाबल शनिवार सुबह जैसे ही तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल पहाड़ी के इलाके में पहुंचे, तभी वहां घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20-25 मिनट की फायरिंग में एक नक्‍सली मारा गया। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व भारी पड़ता देख अन्य साथी नक्सली भाग गये। 

 

 

मुठभेड़ में मारे गये नक्सली सोड़ी नरसा के अपराधिक रिकार्ड थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 147, 148, 149, 307, भादवि. , 25, 27 आर्म्स एक्ट (न्यू कैम्प कुंदेड़ स्थापना के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने की घटना) एवं 12/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियमम (आईईडी प्लांट करने की घटना)। उपरोक्त घटनाओं के अतिरिक्त मुठभेड़ में मारे गये नक्सली थाना जगरगुण्डा एवं चिंतलनार क्षेत्रों में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक/आईईडी लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरुद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरुद्ध नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि वारदाताें में शामिल रहा है।

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.