Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
चैतन्य स्कूल को नोटिस हुआ जारी
raigarh, Notice issued, Chaitanya School

रायगढ़। शिक्षा के नाम पर व्यापार कर रहे चैतन्य टैक्नो स्कूल नाेटिस जारी कर 23 जुलाई तक जवाब मांगा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

 

गौरतलब है कि खरसिया के बाम्हनपाली रोड में संचालित चैतन्य स्कूल में बच्चों का एडमिशन करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हे पढ़ाया नहीं जा रहा था। उक्त स्कूल के द्वारा बच्चों की किताबें, स्कूल के कपड़े, स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल से ही बेचा जाता है, जो बाजार मूल्य से अधिक होता है और स्कूल प्रबंधन के द्वारा कपड़े और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन के द्वारा खुलेआम लूट की जा रही है। उक्ताशय की शिकायत स्कूल की मनमानी से त्रस्त पालक मनीष अग्रवाल के द्वारा की गयी थी। मनीष अग्रवाल ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को स्कूल प्रबंधन की शिकायत कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है, नोटिस में शिकायत की जांच 23 जुलाई को किया जाना उल्लेखित करते हुये स्कूल में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके पालकों को भी बुलाकर मीटिंग आयोजित करने हेतू स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है।

 

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.