Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
raipur, Yellow rain alert , 6 districts

रायपुर। प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट और 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, दुर्ग, बालोद में भारी बारिश हो सकती है। वहीं खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह बाढ़ की स्थिति बन गई है। जल स्तर के बढ़ने से आम जन-जीवन प्रभावित हो गया है।बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम हुई बारिश के चलते टेकानार पिनगुण्डा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण अबूझमाड़ का ब्लॉक मुख्यालय ओरछा टापू बन गया है। इधर ओरछा से आने वाली यात्री बसों के भी पहिए थम गए हैं।नारायणपुर में भी लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। बीजापुर में भी  बाढ़ आने से भैरमगढ़ नेशनल हाइवे जाम हो गया है। भोपालपट्टनम के कई वार्डो में घरों के अंदर पानी भर गया है। इससे कई गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं चेरपाल नदी में बाढ़ के कारण गंगालूर मार्ग बाधित हो गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इस कारण बस्तर संभाग में तेज व अतिभारी बारिश हो रही है। खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश ज्यादा होगी। इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा। जबकि रायपुर में सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसी ही स्थिति प्रदेश के कई जिलों में है। इस कारण खेती का काम पिछड़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में होने वाली बारिश से कम वर्षा की भरपाई होने की संभावना है।

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.