Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर जिले में 2071 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये
bejapur,  malaria positive , Bijapur district

बीजापुर। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मलेरिया ने बीजापुर को अपनी जद में ले लिया है। दाे बच्चों की मौत के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमे ने दाे लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की है, जिसमें 2071 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें से ज्यादातर मामले ग्रामीण इलाकों से मिल रहे हैँ, जहां कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ विभाग जांच और उपचार में जुटी हुई है। स्वास्थ अमले ने पूरे जिले में मलेरिया रोधी अभियान के तहत स्कूल व आवासीय आश्रम और ग्रामीण इलाकों मे जांच कर दाे लाख 20 हज़ार 14 नमूने लेकर उसका जांच किया गया है, जिसमें 2071 मामले में मलेरिया पॉजिटिव पाये गये हैँ। इनमें 1090 स्कूली व आवासीय विद्यालय के बच्चे व 981 ग्रामीण शामिल हैं।

 

सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि जिले में मलेरिया की जांच रेपिड डाइग्नोस्टिक टेस्ट किट से ब्लड सैंपल लेकर स्क्रीनिंग की जा रही है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में आरडीटी किट उप्लब्ध है। जिससे जांच में फिलहाल समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 196028 ग्रामीणों का व 24076 स्कूल आवासीय आश्रमों के बच्चों का टेस्ट किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया दवा का छिड़काव 77 प्रतिशात तक पूरा कर लिया गया हैं।

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.