Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
जीतू पटवारी के समक्ष आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
bhopal,  Aam Aadmi Party ,Jitu Patwari

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की उपस्थिति में शनिवार काे टीकमगढ़ के आप पार्टी के पदाधिकारियों सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता यादवेन्द्र सिंह, किरन अहिरवार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।   पटवारी ने आप पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये जितेन्द्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर फूलसिंह बरैया, धर्मेन्द्र जैन भी मंचासीन थे।    प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, डॉ. विजय कुमार अहिरवार, नितिन जैन, राजकुमार जैन, सियाराम रजक, साकिर खान, अजीत खान, अनार खान सहित सैकड़ों आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने इस अवसर पर संचालन करते हुये कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये कार्यकर्ताओं के सदस्यता फार्म भरवाये। इस अवसर पर मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रवक्तागण संतोष सिंह परिहार, अभिनव बरोलिया, अमित शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 21 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.